Home / Destination Details
Destinations
1. Rameshwaram
2. Tirupati Balaji
3. Mallikarjun
4. Madurai Shree Meenakshi Devi
5. Kanyakumari
6. trivedam (Shree Padmanabha Swamy)
Fares
Sleeper : 16,500.00
AC2 : 32,500.00
AC3 : 27,500.00
रामेश्वरम मंदिर में पवित्र गंगा जल से ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक करने का बहुत अधिक महत्व माना जाता है। मान्यता तो यह भी है कि रामेश्वरम में भगवान शिव की विधिवत पूजा करने पर ब्रह्महत्या जैसे दोष से भी मुक्ति मिल जाती है। रामेश्वरम को दक्षिण भारत का काशी माना जाता है क्योंकि यह स्थान भी भगवान शिव और प्रभु श्री राम की कृपा से मोक्षदायी है।मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग श्रीशैलम, आंध्र प्रदेश में स्थित है। यह बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है और भगवान शिव के अनुयायियों के लिए पूजा की एक बहुत प्राचीन जगह है। यह सभी ज्योतिर्लिंगों में सबसे ज्यादा अद्वितीय इसलिए है क्योंकि यहां भगवान शिव और माता पार्वती, दोनों ही मौजूद हैं। मल्लिकार्जुन दो शब्दों के मेल से बना है जिसमें मल्लिका का अर्थ माता पार्वती और अर्जुन का अर्थ भगवान शिव है।तिरुपति बालाजी मंदिर भारत का एक बेहद प्रसिद्ध मंदिर है. यह मंदिर तिरुपति में स्थित है जो आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिले का हिस्सा है. यह मंदिर तिरुमाला पर्वत पर बना हुआ है और हिन्दुओं के सबसे पवित्र माने जाने वाले तीर्थस्थलों में से एक है. इसे ‘तिरुपति वेंकेटेश्वर मंदिर’ के नाम से भी जाना जाता है.बालाजी को भगवान विष्णु का ही एक रूप माना गया है. ‘वेंकटेश्वर’ और ‘श्रीनिवास’ भी भगवान विष्णु के ही नाम हैं. तिरुपति बालाजी मंदिर में हर साल लाखों की संख्या में भक्त भगवान बालाजी के दर्शनों की अभिलाषा लेकर आते हैं और अपने इष्टदेव के दर्शन पाकर अपनेआप को धन्य मानते हैं |
WhatsApp us