Sarv darshan Tirth Yatra

Rajasthan Tour (10 Days)

Home / Destination Details

Rajasthan Tour (10 Days)

Destinations

1. Jaipur
2. Jodhpur
3. Udaypur
4. Pushkar
5. Ajmer
6. Jaisalmer
7. khatu shyam

Fares

Sleeper : 17,500.00
AC2 : 32,500.00
AC3 : 27,500.00

  
  
February : 12/Feb/2026 – 21/Feb/2026 
March : 12/Mar/2026 – 21/Mar/2026 
April : 16/Apr/2026 – 25/Apr/2026 
May : 21/May/2026 – 30/May/2026

1.

Tour Itinerary Of Rajasthan Tour (10 Days)

1 DAY  :हमारी ट्रेन नं. 18573 VSKP BGKT EXP.-.रायपुर (15ः15), भाठापारा (16ः10) उसलापुर (17ः35), अनुपपुर(19ः42),शहडोल (20ः27), कटनी मुरवारा (23ः25) से हो कर जयपुर के लिए रवाना होंगी। रात्रि खाने कि व्यवस्था अनुपपुर पहुँचने के पश्चात् की गई है। रात्रि विश्राम ट्रेन में रहेगी।

2 DAY :सुबह चाय व नाश्ता कि व्यवस्था ट्रेन में की गई है। दोपहर भोजन कि व्यवस्था आपकी स्वयं की रहेगी। तत्पश्चात् जयपुर दोपहर (14ः05) बजे पहुँचने की सम्भावना है। स्टेशन से बाहर समिति द्वारा व्यवस्थित वाहन से होटल को जावेंगे। होटल में थोड़े समय आराम कर जयपुर आमेर किला, हवा महल, सिटी पैलेस, जंतर मंतर भ्रमण कर रात्रि भोजन व विश्राम जयपुर होटल में करेंगे।

3 DAY  :सुबह चाय व नाश्ता कर सभी समिति द्वारा वाहन से खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए रवाना होंगे। जयपुर से खाटू श्याम मंदिर की दूरी 80 कि.मी है। दोपहर भोजन की व्यवस्था आपकी स्वयं की रहेगी। शाम को वापसी जयपुर के लिए रवाना होंगे। रात्रि भोजन व विश्राम होटल में रहेगा।

4 DAY  :सुबह चाय व नाश्ता करने के पश्चात् सभी अपना समान को बस में रखकर पुश्कर , अजमेर भ्रमण के लिए प्रस्थान करेंगे, पुश्कर झील ,वराह घाट ,गौ घाट ,ब्रम्हा मंदिर ,सवित्री मंदिर ,गुरूद्वारा साहिब ,स्थानीय बाजार जयपुर से पुश्कर लगभग 143 किलोमीटर दूर है। पुश्कर राजस्थान का पवित्र शहर है। जो कुछ पौराणिक मंदिर औैर सर्दियों पुरानी झीलों के लिए जाना जाता है, यह एक प्रसिद्व तीर्थ स्थल है ,क्योंकि इसमें प्रसिद्व ब्रम्हा मंदिर है दोपहर भोजन स्वयं के व्यय से रहेगा। तत्पश्चात् शाम 4 बजे अजमेर से जोधपुर के लिए रवाना होंगे। अजमेर से जोधपुर की दूरी लगभग 143 किलोमीटर है। जोधपुर में रात्रि भोजन व विश्राम की व्यवस्था की गई है।

5 DAY :सुबह चाय व नाश्ता करने के पश्चात् समिति द्वारा व्यवस्थित वाहन से सभी जोधपुर दर्शनीय स्थालों का भ्रमण के लिए रवाना होगें। जोधपुर राजस्थान का एक प्रमुख पर्यटक आकर्शण है। मेहरानगढ़ किला और जसंवत थड़ा सहित यात्रियों के लिए इस जगह में कई पर्यटन स्थल है। उम्मेद भवन महल , घंटाघर , मंडोर गार्डन , जसवंत थाडा , बालसमंद झील, ममुरिया हिल कर ,दोपहर भोजन की व्यवस्था स्वयं की रहेगी। रात्रि भोजन व विश्राम जोधपुर होटल में रहेगी।

6 DAY  :सुबह चाय व नाश्ता करने के पश्चात् सभी अपना समान को बस में रखकर जैसलमेर के लिए रवाना होंगे। जोधपुर से जैसलमेर की दूरी लगभग 280 कि.मी है। दोपहर भोजन की व्यवस्था आपकी स्वयं की रहेगी। शाम को सम सैंड डेजर्ट सफारी, लोक नृत्य और राजस्थानी सांस्कृतिक क्रार्यक्रम व रात्रि भोजन कर रात्रि विश्राम जैसलमेंर होटल में करेंगे।

7 DAY :सुबह चाय व नाश्ता कर सभी यात्रीगण जैसलमेर भ्रमण के लिए समिति द्वारा वाहन से जैसलमेर का किला, जैन मंदिर, डेजर्ट नेशनल पार्क, पटवों की हवेली स्थानीय बाजार कर दोपहर भोजन की व्यवस्था स्वयं की व्यय से रहेगा। रात्रि भोजन व विश्राम जैसलमेर होटल में की गई है।

8 DAY :सुबह चाय व नाश्ता करने के पश्चात् सभी अपना समान को बस में रखकर उदयपुर के लिए रवाना होंगे। यह लंबी ड्राइव है, जैसलमेर से उदयपुर की दूरी लगभग 500 कि.मी है। दोपहर भोजन की व्यवस्था आपकी स्वयं की रहेगी। रात्रि भोजन व विश्राम उदयपुर होटल में की गई है।

9 DAY :सुबह चाय व नाश्ता कर समिति द्वारा वाहन से उदयपुर ( झील महल , झील गार्डन महल , पिछोला झील ,सिटी महल फतेहसागर, सज्जनगढ़ किला, लोक कला संग्रहालय) भ्रमण के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर भोजन आपकी स्वयं के व्यय से रहेगी। रात्रि भोजन की व्यवस्था होटल में की गई है। भोजन करने के पश्चात् उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन के लिए जावेंगे।

10 DAY :तत्पश्चात हमारी ट्रेन न.- 20971 UDZ SHM EXP. (01:05) बजे उदयपुर सिटी रेल्वे स्टेशन से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह चाय नाश्ता,दोपहर भोजन व रात्रि भोजन की व्यवस्था ट्रेन में की गई है। कटनी मुरवारा (15ः30),शहडोल (18ः19),अनुपपुर(19ः00),बिलासपुर (21ः35),बजे पहुँचने की सम्भावना है।

Enquire Now